मोहब्बत के सिवाय और भी

बहुत काम हैं इस जमाने में


पेट और कोष खाली हो तो

रुचि न होगी दिल लगाने में


भूख और गम भारी हो तो

सब कुछ भूल जाता है इंसां


उसे दूर दूर तक नजर नहीं

आते मोहब्बत के निशान


मोहब्बत भरे पूरे लोगों

के मन की ही खुराफात 


जेब खाली हो तो व्यर्थ ही

नजर आते सारे जज्बात