नए साल के पहले हफ्ते में 

सर्दी का प्रकोप है भरपूर 

तंत्र औरों की दशा भूलकर  

बस अपनी मस्ती में मसरूर

कार्यालयों में ठंड का असर

दिख रहा इत उत चहुंओर 

अफसरों के दर्प के आगे बौने

अधीनस्थ नाचते बने चकोर

सरकारी कोष को निपटाने की

आकुलता दिखती बहुत उद्दाम

वित्तीय वर्ष के शेष माह में ही

कोष खर्चने को जारी धूमधड़ाम

हे प्रभु सब नीति नियंताओं को 

आप ही दीजिए सद्बुद्धि, विवेक

टिकाऊपन को ध्यान में रखके ही

बनाएं विकास योजनाएं अनेक