दीपावली पर भारी पड़ा
महंगाई का विशाल जिन्न
समाज का हर एक वर्ग
बढ़ती महंगाई से खिन्न
खाद्य तेल अब बिक रहे
पौने दो सौ रु किलोग्राम
हर घर और परिवार का
बजट हो गया है धड़ाम
चीनी भी महंगी हुई देख
दूजी वस्तुओं की रफ्तार
आम आदमी के आंचल में
बस हाय तौबा का उपहार
गणपति और माँ लक्ष्मी सभी
सरकारों को शीघ्र दें सदबुद्धि
तंत्र को सक्रिय कर महंगाई पे
लगाम के कार्य को करें सिद्ध
