कार्तिक मास में देश के
किसान क्यों हुए नाराज
खेतीबारी सब छोड़ कर
रहे आंदोलन का आगाज
सरकारों के बर्ताव पर भी
उठ रहे हैं अनेक सवाल
वो क्यों दूर नहीं कर रही हैं
किसानों के मन का मलाल
किसानों के दिल्ली कूच से
क्यों डर रहे सब हुक्काम
किसानों से संवाद को क्यों
नहीं किए समुचित इंतजाम
एमएसपी पर जो होती सभी
जगह कृषि उपजों की खरीद
तो भला देश के अन्नदाताओं
की क्यों होती मिट्टी पलीद
किसानों की माली हालत से
सब सरकारें हैं बेपरवाह
सरकारी दावों के बावजूद
किसान हो रहे हैं तबाह


