परिवारवाद का विरोध जो

शख्स करते हैं दिन औ रात


वे दूजों के परिवार में सेंध को

मान रहे अपनी बड़ी करामात 


खुराफात और खुरपेंच को मान

रहे हैं जो सियासत का पर्याय


ऐसे लोगों से देश की जनता को

मिल सकेगा कैसे समुचित न्याय