पराजय की खीझ मिटाने को
पिंजरे के तोते का इस्तेमाल
जनता देश की समझ रही है
सियासत की सभी गंदी चाल
एक ही मामले के आरोपियों
से तोते का दोहरा व्यवहार
साफ कर रहा है तथ्य यह के
झुंझलाहट में है केंद्र सरकार
घूसखोरी कहीं कोई करे उस पर
होनी चाहिए कठोरतम कार्रवाई
चुनो औ छोड़ो की नीति से कभी
नहीं होगी सियासत की सफाई


