कर्मवीर ही भोगा करते हैं
दुनिया के सब सुख
संघर्षों से बदला करते
हैं वे अवसरों का रुख
यत्न सभी करके पाते
प्रतिकूलताओं पे जीत
दुनिया तभी गाया करती
उनकी गाथाओं के गीत
हाथ पर हाथ धरे जो बैठे
उनको कुछ न मिल पाए
बैठ किनारे जगत के वो
बस किस्मत पर पछताए
गीता से श्रीकृष्ण भी जन
जन को दे गए यही संदेश
कर्म से ही मिटा करते हर
मानव के जीवन के क्लेश


