कर ले कर ले तू प्रभु का भजन
होगा सब संकटों का शमन
राम हों श्याम हों या हों हरि.हर
मन लगाकर तू उनका भजन कर
करता रह ईष्ट का नित तू सुमिरन
कर ले कर ले तू प्रभु का भजन
चाँद सूरज गगन और सारे तारे
ये सब चलते हैं प्रभु के इशारे
उसके सुमिरन से ही धन्य जीवन
कर ले कर ले तू प्रभु का भजन
जग का सृष्टा. कर्तार. पालक
सारी सृष्टि का वो ही नियामक
मन से गह ले तू उनकी शरन
कर ले कर ले तू प्रभु का भजन...
उसकी कृपा से चले ये सारा संसार
जो आंखें वो फेरे तो मचे हाहाकार
करता रह प्रभु कृपा का मनन
कर ले कर ले तू प्रभु का भजन


