कण कण में व्यापे राम

दिल में यह सच धारो


संकट जब महसूस करो

तो दिल से उन्हें पुकारो


भव संकट सब दूर हटेंगे

जपते ही राम का नाम


युगों युगों से जपता रहा

जग वो ही पावन नाम


ऋषियों मुनियों ने भी हर

युग में दिया यही संदेश


राम नाम के सुमिरन से

मिटें मानस के हर क्लेश


राम राम के जाप से ही

मिटते भव के सारे ताप


मति भी सदा स्थिर रहे

सुधरें सब क्रियाकलाप


राम नाम के आश्रय में जो

रहते हैं हर सुबह औ शाम


सच मानिये उस शख्स को

बाधाएं दूर से करें प्रणाम