पूरे जग में चल रहा है

आज संक्रमण का काल

कोरोना, यूक्रेन युद्ध ने

बदली है सबकी चाल

मंदी का हव्वा खड़ा कर

पूंजीपतियों के संस्थान

वे चाहते हैं सरकारें करें

विशेष राहत का ऐलान

अब उद्योगों की प्रगति की

भी मंद पड़ रही है चाल

अब रोजगार के अवसरों में

कटौती से कामगार बेहाल

सूरते हाल से मिल रहा है

यही सबसे बड़ा संदेश

कुटीर और लघु उद्योगों में

करें सब सरकारें बड़ा निवेश