जिंदा हो तो नेताओं से प्रश्न पूछ
देते रहो खुद के जीने का प्रमाण
वर्ना वो सब कुछ समेटकर देश
औ प्रदेश को कर देंगे निष्प्राण
पानी उनके नयनों का सियासी
चकाचौंध में हो चुका है विलीन
जनहित भूलकर बन गए हैं वो
सब पूंजीवाद के कुर्क अमीन
किसानों औ मजदूरों की बातों
पर अक्सर देते नहीं वो ध्यान
जनता के बीच तब ही विचरते
जब हो जाए चुनाव का ऐलान
सत्तालोलुप नेताओं ने ही कर
दिया है इस देश का बेड़ा गर्क
अराजकता का माहौल बनाकर
मिटा दिया है अच्छे बुरे का फर्क
सत्तालोभियों से हम सब को
सदैव रहना होगा होशियार
जागरूकता से ही सुरक्षित बच
सकेंगी संस्थाएं औ उनकी मैयार
