खूब तेजी से बढ़ रहा

है झूठों का कारोबार


सच को देश निकाला

दे मौज कर रहे लबार


वाचालों का दबदबा ही

दिखता है चारों ओर


विनम्रता औ शिष्टता को

मिलती नहीं है कहीं ठौर


राजनीति पेशा बनी. नेता

हड़प रहे सरकारी कोष



जनता की चुप्पी ही बनी

उसका सबसे बड़ा दोष



समस्याओं को लेकर जब

सब मुखर करें आवाज


तब लोकतंत्र को मिलेगा 

वास्तव में सही परवाज