हिंदी कब से झेल रही है
सौतेलेपन का व्यवहार
सरकारी महकमों में भी
मिले इसे उपेक्षा की मार
शीर्ष पर अरसे से जमे हैं
जो बड़े नामवर हुक्काम
वो ही बदलना चाहते नहीं
हिंदी की दिशा औ आयाम
पश्चिमी दर्शन से ही प्रेरित है
देश की समूची अफसरशाही
सभी कार्यालयों में धड़ल्ले से
कायम अंग्रेजी की राजशाही
भाषा के नाम पे विभाजित हैं
राष्ट्र के सभी राज्यों के लोग
उन सभी में बढ़ नहीं पाता है
कभी पारस्परिक सहयोग
