तन और मन को दुरुस्त

रखना हे मेरे पालनहार

तभी हम जीवन का सफर

आनंद ले सकेंगे लगातार

बुद्धि और विवेक की तुला

को रखना हरदम युगानुकूल

ताकि हमारे कार्य कोई न हों

कभी कहीं समाज के प्रतिकूल

ईश्वर की महिमा का हम कुटुंब

संग सदा करते रहें गुणगान

सद्मार्ग पर चल रोशन करें हम

कुल और गांव का सतत नाम