आशुतोष शिव ही दे सकते

मृत्यु पर विजय का वरदान

युगों युगों से जग कर रहा है

उनकी महिमा का गुणगान

सावन मास में सनातनी सब

करते हैं उनका जलाभिषेक

हर नर नारी मांगता है खुद के

लिए शिव की कृपा विशेष

इस वर्ष अधिमास की देश

में चारों तरफ ही रहेगी धूम

शिव के लिए पवित्र नदियों के

जल लाएंगे युवा मस्ती में झूम

हे महादेव प्रभु करना आप हम

जैसे महा अज्ञानी पर उपकार

सेहत की रक्षा कर देते रहना

प्रभु सद्बुद्धि और सद् व्यवहार

आपकी कृपा बखानते चारों

वेद और विविध प्राच्य पुराण

आपकी कृपा पाने को उत्सुक

रहे सदा हर सनातनी इंसान