जीवन में हर कदम पर

चुनौती रहती विद्यमान

विकासशील देश में हर

शख्स संघर्ष करे तमाम

मांग और आपूर्ति में भारी

अंतर इसका बड़ा कारण

श्रम और संघर्ष से होता है

समस्याओं का निराकरण

एक अनार उपलब्ध है और

इसके सौ सौ होते दावेदार

ऐसे में हर चीज पाने के लिए

यहां लोगों में संघर्ष की दरकार