दोस्तों से होती है हर
व्यक्ति की पहचान
अच्छे, बुरे का आकलन
भी कर लेता है जहान
सही दोस्त बदल देते हैं
जीवन का रंग और ढंग
बदमिजाजों की संगति
चस्पा कर देती है कलंक
ईश्वर की कृपा से मिलते
हैं मनुष्य को सही मित्र
उनकी संगति से निखर
जाता है मनुष्य का चित्त
