जब तक युवा करते रहेंगे
नेताओं की जय जयकार
तब तक बेरोजगारी का दंश
उन्हें झेलना पड़ेगा बारंबार
नेता तब तक नहीं करेंगे
कभी रोजगार की बात
जब तक आगे पीछे घूमती
रहेगी युवाओं की जमात
बेरोजगारी के लिए युवा
खुद है बड़ा जिम्मेदार
बिना सोचे समझे करता
रहा नेत़ाओं की जयकार
समय आ गया है सभी
युवा हो जाएं सावधान
एकजुट हो ही पा सकेंगे
समस्याओं का समाधान


