बढ़े चलो, बढ़े चलो
देश को भी गढ़े चलो
पूर्वजों का आशीष संग
छटा देखकर विपक्षी दंग
जन जन का नेह साथ है
सियासत में नवप्रभात है
मित्रों में अजब उत्साह है
नित समर्थकों का प्रवाह है
कदम कदम के मिलन से
बन रहे हैं जो नए मुकाम
अब उन्हें मिटा न पाएंगे
विरोधियों को है यह भान
पदयात्रियों के हौसलों से
मिट रहे झूठ फरेब के नारे
जुमलेबाजों को नजर आने
लगे डूबते हुए अपने सितारे
महंगाई और बेरोज़गारी की
दिन पर दिन गहराती आवाज
युवा शक्ति ही समाप्त करेगी
झूठे नेताओं का मनमाना राज

