बहुरूपियों की भरमार से

त्रस्त है आज का समाज


चाल.चरित्र.चिंतन प्रदूषित

चहुंओर अविश्वास का राज


नैतिक मूल्य अब दरकिनार

केवल धनार्जन की ही चाह


मानव मन को किंचित विचलित

नहीं करती दीन हीन की आह


पद प्रतिष्ठा का तनिक ख्याल 

भी करते नहीं धन के लोभी


बड़ा सवाल यही के ऐसी दशा

में देश की उन्नति कैसे होगी