बच्चों की मासूमियत पर

फिदा होता है हर इंसान


बच्चों में खिलाखिलाते

रहते हर क्षण भगवान


निर्मल मन ही हुआ करता

श्रीहरि का स्थायी निवास


मानस में श्रीराम के मुख से

ही बता गए संत तुलसीदास


छल. कपट और द्वेष से सदैव

बच्चे रहा करते हैं बहुत दूर


ईश्वर का अंश उन पर प्रभावी

दिखता हर शख्स को भरपूर


बच्चों में होती ऊर्जा अमित यह

ईश्वर की कृपा का ही परिणाम


सो हर नर. नारी को लुभाता है

बच्चों का हाव भाव अविराम