देश की रक्षा के लिए जो जुटे

रहे पूरी निष्ठा से आठों याम

नियति ने उनके जीवन सफर

को हाय कैसे दे दिया विराम

उनके अकस्मात निधन से पूरा

देश हो गया है अब गमगीन

जिनकी सिंह गर्जना से कांपा

करते थे पाकिस्तान और चीन

जाबांज मुखिया का नेतृत्व पा

ऊर्जित रहे देश के सभी जवान

उन्हें सदा ही याद रखेगा कृतज्ञ

दिल से यह समूचा हिंदुस्तान

हे जगदीश्वर अब आप ही दीजै

पूरे देश के दुखिया मन को धीर

देश सुरक्षा के लिए और हौसले

से कसें युवा अब अपनी तूणीर