ऐलानों की झड़ी लगाने
में देश के नेता हैं मस्त
अफसरों की बेपरवाही
से आम जनता है पस्त
कोरोना अपना दायरा
बढ़ा रहा है चारों ओर
लोगों के दुख दर्द का है
अब नहीं कोई ओर छोर
अव्यवस्थाएं निगल गईं
अनेक लोगों की जान
शोक संतप्त परिजन
ढ़ूंढ़ रहे हैं नई विहान
ऐ परमेश्वर! आप हरो
अब जनता के संताप
कोई विकल्प नहीं दूर दूर
तक. सबके सहारे आप


