ये खुसुर फुसुर कानाफूसी, मेरे बारे मे इनसे पूछ उनसे पूछ
क्या गुज़री है मेरे दिल पर, सामने मेरे मुझसे पूछ।
कितनी पाबंदी होती है एक लड़की पर इक घर में
चुपचाप जो घर मे बैठी है, उस लड़की से जाकर पूछ
नदियां पर्वत मिट्टी सोना फ़सलें, क्या क्या देता है देश मेरा
फिर भी देश की ये जो हालत है, ठेकेदारों से जाकर पूछ
हर बात पे झगड़ा होता है हर बात पे क़ातिल है शैदा
क्या लिखते हैं लिखनेवाले, अखबारों से जाकर पूछ।
कौन यहाँ फरियादी है, और कौन यहाँ पर है मुज़रिम
ये सब कुछ तय कर डालेंगे, इनका पहले नाम तो पूछ
~उमेश
कुमार


