तकता है तु ईस तरह कुछ बात कर के देख ले
बन गयी जो बात जालिम प्यार कर के द्वख ले
दिल मेरा तेरा रहेगा फैसला मैने किया
मेरी बातों पे ज़रा विश्वास कर के देख ले
पहली नज़र का प्यार पहला प्यार के इस खेल में
मेरे जज़्बातों को रुखसारों पे तुल के देख ले
दिल दही सा जम रहा है दिल को छूके देखना
तोड़ना मुमकिन नही अब काटकर के देख ले
ये घटाएँ आसमां की तेरे जानिब झुक रही
ढह पड़ेंगे इक दफे इनकी तरफ भी देख ले
तेरे जलवों का दीवाना ये जमाना हो रहा
सारा जमाना इक तरफ हम इक तरफ हैं देख ले
कपकपाते लब तेरे सहमा हुआ सा ये बदन
है प्यार में सब लाज़मी अहसास कर के देख ले
माना की धोखे हैं बहुत जाने वफ़ा की राह में
मुझको नही तो खुद ही को तु आज़मा के देख ले
~उमेश कुमार

