कहो तुम्हे फिर क्या सुनना है।।
समयाभाव के कारण तुमको
विकल्प महज एक चुनना है।
कहो तुम्हे फिर क्या सुनना है।।
कहो तो पंछी का कलरव
या नदियों का उन्माद सुनाऊं
या भंवरो का फूलो से
होने वाला संवाद सुनाऊं
कहो सुनाऊं तुम्हे पवन की
मंद मंद सी सिसकी
या धरा झंकृत होकर
कैसे लेती है हिचकी
अगर तुम्हे सुनना है तो
मेघों का गर्जन सुनिए
या फिर मेरे गीतों का
कोई नया वर्जन सुनिए
मुझको क्या बस स्मृतियों में से
पन्ने ही तो पलटना है।
कहो तुम्हे फिर क्या सुनना है।।

