चलता रहा
इस कालखंड में
उमर भई
ठहर गया
खुद से पूछे सवाल
क्या जिया अपना जीवन ?
कितनी रातें चाँद देखें
कितनी भोर उगते सूरज देखें
पंछी बोले मुझे सुनो
नदी बोली मुझमे मिलो
पहाड़ बोले मुझपर चलो
किया सबको अनदेखा
मैनें क्या देखा ?
देखा मैनें माया को
बंद करते जीवन के दरवाजे
देख न सका उसपार
जीवन के उस प्रिय रूप को
अब जीवन शेष है
अगर खोले दरवाजे
तो समय बहोत है
वरना बहोत भी कम है
पूछना चाहता अनेक सवाल
ढूढ़ना है उनका जवाब
जीना है इस जिंदगी के लिए
वरना मरना तो है ही इस प्रकृति के लिए

