हम जो ना आए तब भी कोरे ही थे सब कागज़।
चढ़ा रहा था उन पर दहकते खून का रंग।

बटोरते हुए बिखरे से सूखे पत्तों में से,
हल्दी से पीले,चमकीले धूप-ए-जून का रंग।

रंग जैसे पत्थर पे बिछी हुई काई का मंज़र।
सर्द सुबह में भूरे से मफ़्लर के ऊन का रंग।

उसी सुबह, सड़क पर बिछे ग्रे रंग के साथ,
हवाओं के बीच उगते दमकते सूर का रंग।

अब आ गए हैं हम, मन के सब रंगों को लेकर।
आरज़ू है बस, न हो कागज़ चांद-ओ-मून का रंग।