जब गेंद सी उछलते रही थे वो गुलरंगी गाल।
ये सिरे गर्म उंगलियों के,गला ही देते थे।
जो भूरे से वो बाल सुबह छितरा जाएं अगर।
ये हाथ भी उनपर एक कंघी चला ही देते थे।

मन न था ये हाथ, उसके बालों की जूँ हो जाए
ऐसा नहीं था सदा मैं, चाहा न यूँ हो जाए।
काटा जो बेरोज़गार वक्त हमने, अपना इस शब तक।
घाटा भी नहीं था, कुछ इजाफ़े भी ना हो पाए।

गजब का है शिल्पित जहां, कल्पित स्वर्ग के आगे।
इसी में किसी नमी-ए-घास पर पीठ रखकर।
दूर गरजते झरने की सीटी को सुनते सुनते।
गौर से पास के पत्तों को छाँट कर उनपे सर रखकर।
शायद फिर वो मस्त मुलायम मौजी घंटे घट जाए।
शायद फिर जो पस्त थकावट बनी है थक जाए ।

बहुत और लफ्ज हैं कंठ में इस कलम के सिवा।
ख्वाहिशें बहुत सी हैं, अपनी साझा वालों के सिवा।
गजब का है शिल्पित जहां, कल्पित स्वर्ग के आगे।
बेहतर होता चार आँखें इसे हर ओर से ताकें।
खैर, तुम्हें वो दो मुबारक, मुझे मेरे वाले।
बैर नहीं हैं उनसे,अब नजर पलट दी मैनें।
अब नाक पर कांच की दो और आँखें रख ली है मैंने।
ठान लिया था कुछ भी हो,पर आँखें चार ही होंगी।
जान लिया फिर लेकिन यार,बस बाहें चार भी होती!

~उज्ज्वल