भूल गए ! अंजाम उस दुर्योधन का?
कलंकित किया जो भवन वो हस्तिनापुर का।
फिर क्यों दिखती है कौरव विचारधारा तुम्हारी शासन में?
जब वैसा ही वातावरण हुआ है आज मणिपुर का।
भूल गए! चीरहरण पांचाली का?
आगम वाणी सिद्ध हुआ जो उस विध्वंसक रण का।
अस्तित्वहीन कर गई रूवाब भरी उस कुरु वंश को ,
जो मर्यादा लंघन हुआ सिर्फ एक द्रौपदी तन का!
जब जब खिलवाड़ हुआ आबरू से किसी नारी की,
चुप्पी परिचय हुई रवैया जब किसी शासक का ,
कुरुक्षेत्र निश्चित रहा तब उस भूमि में,क्योंकि
न्यायधीश स्वयं बनते है तभी सारथी ' कन्हैया '!
