मरहूम बन चुकी है वो कलम जिससे
 कभी अल्फाज के धागों से हम नगमे पिरोते थे।
कभी तफ़्तीश तो करो,
क्या हुआ उस फर्श का?
जिसपर हम उन रंगीन पन्नो को
बिछाया करते थे।।

वो नज्में,महज तेहरीरे बन रह गए है,
बगैर धुन के बना दिए है आपने
हमारे उन तमाम लतीफों को।
के शायरी तो हम आज भी लिखते है,लेकिन
फीका बना दिया है आपने उनमें 
हमारी जज्बातों की स्याही को।।

जो कुछ मुखड़े साथ में लिखे थे उन दिनों,
उन्ही अधूरे मुशायरो को,जब आज में पढ़ता हूं,
अतरंगी सी वाजिह निकल आती है उनमें से,
फिर भी आपकी लफ्जों की वही अंदाज,
मैं इनमे गढ़ने की कोशिश करता हूं।

जो निगाहें बरसा दे एक दफा,
मेरी कोशिश भरी जुमलो पर,
जज़्बा की नुमाइश मिल जायेगी
मेरे रूबैया-ए जिंदगी को।
जो तरुणुम बना दे ,बोलकर अपनी जबान में ,
साथ में लिखी हुई उन तरानों को,
शामिल न होनी परेगी किसी रंजीश भरी महफिल में मूझे ,
 लुत्फ ओ तफ़री की तलाश में हर श्याम को।।