कर के अथक प्रयास, मन में लिए वेदना,  मन में भरी उदासी, मन को दिया सान्त्वना, छोड़ दी अब जीवन की आस, कर चूका हु मै अथक प्रयास || जीवन में हमेशा अच्छा सोचा, लेकिन सब व्यर्थ गवारा है, सामाजिकता के पन्नो पर, नाम मेरा आवारा है, साह के दुःख कष्ट और पीड़ा, पंहुचा हु अंट के आस-पास, कर चूका हु मै अथक प्रयास || जीवन के कोरे कागज पर, उभरे ये चित्र निराले है, आने का संकेत दिया, लेकिन सब जाने वाले है, कर के भी अच्छा देखो मै, निंदा का बना समानुपात, कर चूका हु मै अथक प्रयास || सुख-दुःख है जीवन धराये, जीवन भर आती जाती है, यादों की बारात लाके, ये सब हमको तड़पती है,   जिसको हमने कुछ न समझा उसने हमको सब कुछ समझा जिसको हमने सब कुछ समझा उसने हमको कुछ न समझा ये सोच के मनो स्वयं पर कर लू तुरंत मै वज्रपात कर चूका हु मै अथक प्रयास