सितारों की तरह, चमकने की कोशिश है
फूलों की तरह महकने की कोशिश है
मालूम है रास्ता कठिन है मगर
मंज़िल तक पहुचने की कोशिश है
आंखों में बस जाने की कोशिश है
मोहब्बत कमाने की कोशिश है
ये जो फैला है अंधेरा सारे जहाँ में
बन सूरज सा मिटाने की कोशिश है
सपनें संजोने की कोशिश है
बोझ सारे ढोने की कोशिश है
जो भी मैं सचमुच में हूँ
बस वही होने की कोशिश है