अनेक कष्ट सहकर "माँ" हमें जन्म दे जाती है,
शिशु रूप में "पिता" हमें सीने पे सुलाते है ।
हमारा रोना सुनते ही "माँ" झट से जाग जाती है,
अपने रोने से हम "पिता" को पूरी रात जगाते है ।
माता-पिता दोनों को समर्पित पंक्तियां;
उनकी उंगलियां पकड़कर हम चलना सीखते है,
हमारे लड़खड़ाते कदम का वो सहारा बनते है ।
उनके दिए संस्कार से हम समाज के समक्ष आते है,
उनके दिए प्यार से हम प्यार का मोल समझ पाते है ।
कदम कदम पर वो हमारा मार्गदर्शन किया करते है,
हमारी सफलता पर सबसे ज्यादा खुशी लुटाया करते है ।
वो हमारी हर गलती को सीख बताया करते है,
हमारे प्रति निस्वार्थ भाव से प्रेम किया करते है ।
सब कुछ देकर भी वो हमसे कुछ भी नहीं मांगा करते है,
ईश्वर से सदैव हमारी सलामती की दुआएं मांगा करते है ।
हमारी छोटी सी छोटी चोट को गंभीरता से लेते है,
हमारी हर तकलीफ को अपनी तकलीफ समझते है ।
हमारी हर खुशी के खातिर पूरी दुनियां से लड़ जाते है,
हमें अच्छी सुविधा देने का हर पल प्रयास कर जाते है ।
उनकी पूरी जिंदगी अपने बच्चों के नाम हो जाती है,
उनके आशीर्वाद से जिंदगी खुशनुमा हो जाती है ।
माता-पिता की छाव के खातिर ईश्वर ने चमत्कार किया,
उनका प्रेम पाने के खातिर स्वयं ईश्वर ने अवतार लिया ।
: तुषार "बिहारी"

