राधा की पीड़ा सबने जानी,
ना जानी कृष्ण की पीड़ा,
था कृष्ण की आँखों में पानी,
हुई उन्हें भी अनेकों पीड़ा ।
राधा कहकर बयां कर जाती,
कृष्ण रहकर मौन सह जाते पीड़ा,
जाने कितने सवाल कर जाती,
मुस्कुराकर जवाब दे छुपाते पीड़ा ।
बंसी सुन दौड़ी चली आती राधा,
बंसी त्याग हुई कृष्ण को पीड़ा,
वियोग में ना सिर्फ तड़पी राधा,
वियोग में हुई कृष्ण को भी पीड़ा ।
विधि के विधान को ना बदल सके,
ना बदल सके कोई अपनी पीड़ा,
नियति के इस वियोग खेल में,
दोनों ने सही एक दूजे की पीड़ा ।
अंतर दोनों में बस इतना रहा,
कोई आँखों से बहा गया पीड़ा,
तो कोई आँखों को सुखाकर,
दिल में अपने दबा गया पीड़ा ।
- तुषार "बिहारी"

