जब हुई आकाशवाणी थरथरा उठा कंस,
बंधी बनाएं उसने देवकी वासुदेव संग ।
आयी वो दिव्य घड़ी जिसका था इंतजार,
धरती पर अवतरित हुए विष्णु के अवतार ।
आते ही तोड़ डाले कारागार के सब बंधन,
निकल पड़े टोकरी में वासुदेव नंदन ।
यमुना थी उफान पर, वर्षा थी घनघोर,
कान्हा के जब चरण पड़ें, यमुना हुई विभोर ।
भीग रहे थे वर्षा में कान्हा के कोमल अंग,
छत्र बन चल पड़े धरतीधर संग ।
जब पहुंचे नंदगांव बना उत्सव का माहौल,
यशोदा नंदराय के जीवन में था क्षण बड़ा अनमोल ।
अनेकों की दिव्य लीलाएं, किया दैत्य मर्दन,
अनेकों नाम से भजे गए प्यारे देवकीनंदन ।।
: तुषार "बिहारी"

