प्रह्लाद की भक्ति का सार है होली,

भक्त की रक्षा हेतु अवतार है होली,

ईश्वर के प्रति आत्म समर्पण है होली,

बुराई पर अच्छाई की जीत है होली,

अहंकार के सर्वनाश की गाथा है होली,

राधा कृष्ण की प्रेम लीला है होली,

रंगों के जरिए प्रेम बरसाती है होली,

धार्मिक भेदभाव को मिटाती है होली,

नफ़रत को गले लगाती है होली,

इंसान को इंसानियत भी सिखाती है होली ।

: तुषार "बिहारी"