कुछ मित्र बहुत खास होते है ,
हाँ , कुछ मित्र ।
साथ ना होकर भी
साथ होने का एहसास कराते है ,
बात हो ना हो पर
हमारी बात किया करते है ,
हमारे चेहरे के भाव से हमारा
चेहरा पढ़ लिया करते है ,
हमारे हिस्से की परेशानी को
खुद भी उठाया करते है ,
अपने हिस्से की खुशी
हमसे भी साझा किया करते है ,
सुख में साथ हो ना हो पर
दुख में हमेशा साथ खड़े रहते है ,
जब कभी हम राह भटक जाते है
तो सही राह दिखाते है ,
हमारे परिवार में जन्म ना लेकर भी
हमारे घर के सदस्य हुआ करते है ,
हम उन्हें " ब्रदर फ्रॉम अनदर मदर "
से भी संबोधित किया करते है ।
: तुषार "बिहारी"

