आज़ादी के जज़्बात क्या कहूं,

मैं अपने देश की बात क्या कहूं ।


हुए कई संग्राम इस धरती पर,
उन संग्रामों की बात क्या कहूं ।


कितने ही शहीद हुए, कितनों ने गोली खायी,
कितने ही फांसी पर चढ़े, कितनों ने जान गंवाई ।

 

कतरा कतरा खून से लिखी गई कहानी है,
सेनानियों के बलिदान की ये अमर कहानी है ।

 

अपनी परवाह किए बिना भविष्य नया लिख रहे थे,
स्वाधीनता का नया बीज इस मिट्टी में बो रहे थे ।

जोश और जुनून इस कदर सर पे चढ़ा होता था,
कांपते थे पैर दुश्मनों के जब कोई देशभक्त खड़ा होता था ।


जो लड़ें ब्रिटिशी हुकूमत से हर वक्त सीना ताने,
झुके नहीं किसी के आगे वो भारत माँ के दीवाने ।


ना की परवाह अपनी और ना ही अपनों की,
फंदे पे लटका दी ख्वाहिशें यूहीं अपने सपनों की ।

 

सिर्फ एक ही था उनका सपना, स्वतंत्र होय देश अपना,
भूलने की ना उन्हें गुस्ताख़ी करना, बलिदान दिया जिन्होंने अपना ।

 

देश के खातिर मर मिटने वाला हर एक शहीद अमर हुआ,
इसके खिलाफ जो खड़ा हुआ वो जीते जी दफन हुआ ।

 

आसान नहीं थी आज़ादी उन्होंने ही राह बनाई,
तब जाके भारत ने पुन: पहचान बनाई ।


अमर शहादतों की बदौलत सुनहरा पल वो आया,
जब “भारत माता की जय” घोष से “स्वतंत्र तिरंगा” फहराया ।

 

“जय हिन्द जय भारत ”

 

: तुषार "बिहारी"