आजादी के जज्बात क्या कहूं,

मैं अपने देश की बात क्या कहूं ।

हुए कई संग्राम इस धरती पर,

उन संग्रामों की बात क्या कहूं ।

कितने ही शहीद हुए, कितनों ने गोली खाई,

कितने ही फांसी पर चढ़ें, कितनों ने जान गंवाई ।

जो लड़ें ब्रिटिशी हुकूमत से हर वक्त सीना ताने,

झुके नहीं किसी के आगे वो भारत मां के दीवाने ।

ना की परवाह अपनी और ना ही अपनों की,

फंदे पे लटका दी ख्वाहिशें यूहीं अपने सपनों की ।

सिर्फ एक ही था उनका सपना, स्वतंत्र होए देश अपना,

भूलने की ना उन्हें गुस्ताखी करना, बलिदान दिया जिन्होंने अपना ।

आसान नहीं थी आजादी उन्होंने ही राह बनाई,

तब जाके भारत ने पुन: पहचान बनाई ।

अमर शहादतों की बदौलत सुनहरा पल वो आया,

जब “भारत माता की जय” घोष से “स्वतंत्र तिरंगा” फहराया ।

 

“जय हिन्द जय भारत, भारत माता की जय, वंदे मातरम”

 

गर्व से भारतीय

 

: तुषार "बिहारी"

  दिल्ली ।