ऐ जून, 
ज़रा तू ही सुन
बाकी महीने यूं ही बीते
तू मेरे जज़्बात सुन ।

जनवरी आया
उम्मीदें लाया
पर मुकद्दर मेरा 
सोता नजर आया ।

फरवरी आया
जल्दी में आया
बिना ठहरे
भागता नजर आया ।

मार्च आया
सवेरा लाया
रोशनी के बजाय
अंधेरा छाया ।

अप्रैल आया
विश्वास लाया
पूरा नहीं
अधूरा लाया ।

मई आया
सपने लाया
सपनों को
टूटता ही पाया ।

ऐ जून, 
अब तू ही बता
तू क्या लाया?

तू भी वही
झूठी उम्मीदें,
अधूरा विश्वास,
टूटे सपने,
क्या यही सब लाया?

- तुषार "बिहारी"