इज़हार किया
प्यार का इकरार किया
बस हो गई बात?
हो गया प्यार!!!
उसके हर दुःख में साथ देना
उसके हर सुख में उसके साथ रहना
ये है प्यार...
बातें की हज़ारों
मिले रूबरू बारों
बस हो गई बात?
हो गया प्यार!!!
उसकी पसंद जानना
उसकी नापसंद पहचानना
ये है प्यार
अपनी बातें थोपी उसपे
जताई भी नाराज़गी उसपे
बस हो गई बात?
हो गया प्यार!!!!
ऐसे नहीं होता प्यार
आत्मा से आत्मा का मिलन होना
ये है प्यार...
जब ऐसा हो तब होगा प्यार
तुलसी तब होगा प्यार
