कोई तो आए ज़िंदगानी में
हूं अकेला भरी जवानी में
तू समंदर है और मैं दरिया
मिट न जाऊं तिरी रवानी में
जब निकाला है तो लगा हमको
हम नहीं थे कभी कहानी में
जां हथेली पे हैं लिए फिरते
हम तुम्हारी तो हुक्मरानी में
रह रहा हूँ अदीब के दिल में
मछली रहती है जैसे पानी मे
✍️✍️Tufail Adeeb
