वो बस्ती याद आती है वो मंज़र याद आता है

ये  रस्ता  देखता  हु  तो मुझे घर याद आता है

होते ही शाम अक्सर लौट आते है ठिकानों पर

परिंदों  को  भी तूफानों मे तो घर याद आता है

हमें  परदेश  ने  वापस  बुलाया है मगर अब तो

यहां आते ही हमको क्यों वो दिलबर याद आता है

उसूलों  पर  ये वालिद के जो बच्चे चल नहीं पाते

भटक  जाते  है मंजिल से तो रहबर याद आता है

सितम अब तो जमाने भर के हमको फ़ूल लगते हैं

हमें जब भी कभी अब वो सितमगर याद आता है

ज़रा सा वक्त क्या बदला हमें ठोकर पे रखते हो

बुरे  वक्तों में हर दम फ़िर भी याबर याद आता है

✍️✍️ Tufail Adeeb