बड़ी मुश्किल से बात  बनती है

तेरे  मिलने  से  रात  बनती है

एक  दूजे  से दिल जो टकराए

तो मोहब्बत की  जात बनती है

जब मोहब्बत लुटाती है मुझपे

बेहतर  फ़िर  हयात  बनती  है

चाँद  करता  है  पैरवी उसकी

और  मेरी  कायनात  बनती है

अब करे कोई फिर जुदा हमको

क्या किसी की औकात बनती है

दिल जिगर जान सब फ़िदा उसपे

इतनी  तो  ये  खैरात  बनती  है  

Shayar ✍️ Tufail Adeeb