अब अकेले ही गुजारा कर रहे हैं
तेरी यादों से किनारा कर रहे हैं
जख्म भी गहरे मुहब्बत में मिले हैं
इश्क़ फिर तुझसे दोबारा कर रहे हैं
तुम तो मुख्लिश भी मुहब्बत में नहीं हो
हक अदा फ़िर भी तुम्हारा कर रहे हैं
अब मुहब्बत मेरी किस्मत में कहां है
सब ग़मो को फिर गबारा कर रहे हैं
अपने हाथों से किया बरबाद उसने
फिर अदा हम ही कफ़ारा कर रहे हैं
प्यार में तेरे जो पिघल न सके अब
दिल को ऐसा हम अंगारा कर रहे है
इश्क मे नाकाम हुए लोग अक्सर
मेरी जानिब क्यों इशारा कर रहे हैं
जब किया है बेसहारा उसने मुझको
लोग सारे बेसहारा कर रहे है
जो रहे रोशन उजालो में मुसलसल
खुद को अब ऐसा सितारा कर रहे है
Shayar ✍️ Tufail Adeeb
