हमारे हाल पे हंसने लगा है
वो अपनी चाल पे हंसने लगा है
मशक्कत में देखा है जब शिकारी
परिंदा जाल पे हंसने लगा है
खुशी में फिर वो तन्हा बैठ कर अब
मजे से डाल पे हंसने सने लगा है
शुक्र इसको अदा करना था लेकिन
ये आदम माल पे हंसने लगा है
गुनाहों का पुलंदा छोड़ कर अपने
मेरे आमाल पे हंसने लगा है
✍️ Tufail Adeeb
