गरीबी खून के आँसू रुलाती है
यहाँ जब बात उन रिश्तों की आती है
अज़ीयत बाप को खा जाती है जल्दी
बेटी मुफलिस की जब ठुकराई जाती है
परेशां बाप होता है मगर फ़िर भी
बेटी ग़म हंस कर सारे छुपाती है
है घर उसका कभी कोई नहीं कहता
खुशी से फिर वो उस घर को सजाती है
कभी शौहर कभी बच्चों की खातिर ये
जमाने भर के दुख दिल से लगाती है
बुराई झेल कर सारी सभी घर की
ये फिर भी रंजिशे सब भूल जाती है
कभी मां तो कभी भाई कभी बहने
सभी के रंज के सदमे उठाती है
यहां वीरानियां है अब ये इस घर को
फ़कत औलाद से जन्नत बनाती है
Shayar✍️ Tufail Adeeb
