उस गली से अब गुज़रना पड़ता है
फिर वहां जाकर बिखरना पड़ता है
एक लम्हा डर नहीं दुनिया का लेकिन
उसकी खातिर ही तो डरना पड़ता है
इस तरह मिलता नहीं महबूब कोई
बेवजह ही सबसे लड़ना पड़ता है
मंजिले मुश्किल हैं मिल जाती मगर
कुछ तो बादा कोई करना पड़ता है
जुर्म अब तो ये मोहब्बत का हमे
यार सारी उम्र भरना पड़ता है
Shayar ✍️ Tufail Adeeb
