उसके दिल से निकाले हुए
जां को अपनी संभाले हुए
वो भी आंखे दिखाते हैं अब
जो हमारे थे पाले हुए
गर्दिशों मे भटकते रहे
हाथ मे हाथ डाले हुए
तुम्हे उल्फ़त भला क्या देंगे
हिज़्र के हम खंगाले हुए
आज गिरगिट की मानिंद हैं वो
रंग जिस्मों पे डाले हुए
मौत को ढूंढते रहते हैं
पगड़ियों को उछाले हुए
हाल किसी ने पूंछा नहीं
इश्क़ में हम दिवाले हुए
जिंदगी रास आई नहीं
मौत के अब हवाले हुए
✍️ Tufail Adeeb
